Maharajganj News अर्धजला महिला का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 22 April 2026

Maharajganj News अर्धजला महिला का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

 Chief in editor Sunil Pandey 

Maharajganj 



महराजगंज। जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सेमरा चन्द्रौली में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव बरामद हुआ। शव बड़ी नहर के पश्चिम दिशा में स्थित राजा राम सिंह के खेत में पड़ा मिला।

सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंकुर गौतम मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं एडिशनल एसपी सिद्धार्थ भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की प्रगति का निरीक्षण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव बुरी तरह जला होने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच कराई।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad