टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहयोग, 20 क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटली
नंदनी मौर्य जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत गुरुवार को ब्लॉक मिठवल में समाजसेवी श्री देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा 20 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम अधीक्षक डॉ. धर्मेन्द्र चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
पोषण पोटली वितरण के बाद श्री देवेश मणि त्रिपाठी ने मरीजों एवं उनके परिजनों से अपील करते हुए कहा कि यदि परिवार में किसी भी व्यक्ति को टीबी के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल नजदीकी अस्पताल में जाकर निःशुल्क जांच कराएं, ताकि समय रहते उपचार शुरू हो सके और बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
उन्होंने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जागरूकता, समय पर जांच और नियमित उपचार से पूरी तरह हराया जा सकता है।
इस अवसर पर दिलीप कुमार (एलटी), प्रेम चंद गौंड (एसएलए), जितेंद्र त्रिपाठी काउंसलर आईसीटीसी इटवा तथा आशीष कुमार काउंसलर आईसीटीसी उसका बाजार का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

No comments:
Post a Comment