Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज। एसएसआईसी करमही, सिसवा बाजार में आयोजित सम्मान समारोह में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 40 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने विद्यालय तथा जनपद का गौरव बढ़ाया है। सम्मानित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।
इस अवसर पर बताया गया कि जनपद स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले इन मेधावी विद्यार्थियों को आगामी 1 जून को आयोजित माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी सम्मानित किया जाएगा। यह उपलब्धि विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए भी गर्व का विषय है।
विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

No comments:
Post a Comment