Chief in editor Sunil Pandey
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
सम्मान समारोह में जनपद स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान जानकारी दी गई कि ये छात्र-छात्राएं आगामी 1 जून को आयोजित होने वाले माननीय मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह में भी सम्मानित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर एसएसआईसी करमही, सिसवा बाजार के प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्रा, मनीष पांडेय, राकेश गुप्ता, अर्चना पाठक, भास्कर पांडेय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:
Post a Comment