Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज: जनपद में अवैध डीजल भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निचलौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बढेपुरवा में एक घर से लगभग 700 लीटर डीजल बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 मई 2026 को समय करीब 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बढेपुरवा थाना निचलौल क्षेत्र में एक घर में अवैध रूप से डीजल स्टॉक किया गया है। सूचना पर उपजिलाधिकारी निचलौल एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के नेतृत्व में थाना निचलौल पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान मुकुत पुत्र धुरुप निवासी ग्राम बढेपुरवा के घर की छत पर रखी छोटी एवं बड़ी टंकियों तथा गैलनों में कुल लगभग 700 लीटर डीजल तेल भंडारित पाया गया। मौके पर पूर्ति निरीक्षक निचलौल को भी बुलाया गया।
पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

No comments:
Post a Comment