Maharajganj News CEIR पोर्टल की मदद से महराजगंज पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, 101 खोए मोबाइल बरामद - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 14 May 2026

Maharajganj News CEIR पोर्टल की मदद से महराजगंज पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, 101 खोए मोबाइल बरामद

 CEIR पोर्टल की मदद से महराजगंज पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, 101 खोए मोबाइल बरामद

Chief in editor Sunil Pandey 






महराजगंज, 14 मई 2026। जनपद पुलिस ने तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई का शानदार उदाहरण पेश करते हुए 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में सर्विलांस सेल द्वारा CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीकी माध्यमों की सहायता से हासिल की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सर्विलांस टीम ने IMEI नंबर ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस और तकनीकी विश्लेषण के जरिए विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन खोज निकाले। बरामद मोबाइलों को गुरुवार को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके मालिकों को वापस सौंप दिया गया।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने महराजगंज पुलिस और विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का आभार जताया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित रखने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं ताकि CEIR पोर्टल की मदद से शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

इन कारणों से सबसे ज्यादा गुम हुए मोबाइल

पुलिस जांच में सामने आया कि अधिकांश मोबाइल भीड़भाड़ वाले बाजारों, सब्जी मंडियों और साप्ताहिक बाजारों में गिर गए थे। इसके अलावा कई मोबाइल बस, ऑटो और टैक्सी में यात्रा के दौरान छूट गए। कुछ लोग बाइक चलाते समय मोबाइल लोअर या पाजामे में रखे हुए थे, जो रास्ते में गिर गए।

इसके अलावा सार्वजनिक पार्कों, शादियों, बारातों, धार्मिक स्थलों और बड़े आयोजनों में भी मोबाइल गुम होने के मामले सामने आए। बच्चों द्वारा गेम खेलते समय मोबाइल कहीं छोड़ देने और नशे की हालत में मोबाइल खो जाने की घटनाएं भी सामने आईं।

बरामदगी करने वाली सर्विलांस टीम, कांस्टेबल ग्रेड-बी सुशील सिंह, कांस्टेबल ग्रेड-बी शिवानन्द पासवान, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पाण्डेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता, आरक्षी नीरज कुमार गोंड, महराजगंज पुलिस की इस कार्रवाई को लोगों ने तकनीक आधारित प्रभावी पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण बताया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad