Maharajganj News मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने नौतनवा में तैयारियों का लिया जायजा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 14 May 2026

Maharajganj News मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने नौतनवा में तैयारियों का लिया जायजा

 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने नौतनवा में तैयारियों का लिया जायजा

Chief in editor Sunil Pandey 





महराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनपद महराजगंज के थाना नौतनवा क्षेत्र में प्रस्तावित आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का भौतिक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वीआईपी मूवमेंट, जनसुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad