RPIC School में मेधावी छात्रों का सम्मान,
अभिभावक गोष्ठी में अनुशासन पर जोर
कार्यक्रम के दौरान अभिभावक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों की सफलता में परिवार और विद्यालय दोनों की जिम्मेदारी समान रूप से महत्वपूर्ण होती है।
सम्मान समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकित गुप्ता, अमन, जाह्नवी जायसवाल, अनुपमा, शिवांगी, श्वेता, नीरज, मोहम्मद कैफ, आशीष गुप्ता, शालिनी सिंह एवं विवेक यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अंशिका शर्मा, अविनाश कुमार, सृष्टि मिश्रा, आयुषी सिंह, अंशिका कुमारी, महिमा यादव, आरुषि मौर्या, श्रेया सिंह, अंकिता कुशवाहा, आदित्य कुमार, नेहा दुबे, महक यादव तथा अंशिका सिंह को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इसके अलावा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कोमल गुप्ता, अर्चना, शीतल प्रजापति, दिव्यांश पटवा, प्रतीक्षा गुप्ता, दीपक यादव, साक्षी गुप्ता, नेहा गुप्ता, समीर आलम, विकास पांडेय एवं सूर्यम को भी विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय इंचार्ज देवेंद्र शुक्ला सहित प्रतीक श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, मनकेश्वर, नसीम, अभिषेक रुद्र, आशीष कुमार, तौसीफ अली, अनिल कपूर, बृजेश यादव, गिरीश कुमार, विजलक्ष्मी जायसवाल, रूपाली श्रीवास्तव एवं रागिनी समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय के संचालक Dr. Pankaj Tiwari ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए केवल मोटिवेशन नहीं, बल्कि अनुशासन सबसे अधिक जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल, रील्स और अन्य नकारात्मक प्रभावों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

No comments:
Post a Comment