Maharajganj News R N T पब्लिक स्कूल गेरमा में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Friday, 8 May 2026

Maharajganj News R N T पब्लिक स्कूल गेरमा में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

आरएनटी पब्लिक स्कूल गेरमा में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक


Chief in editor Sunil Pandey 

महराजगंज: थाना कोठीभार पुलिस की मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम एवं साइबर टीम द्वारा शुक्रवार को थाना क्षेत्र के आरएनटी पब्लिक स्कूल गेरमा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नए कानूनों की जानकारी दी गई।

इस दौरान उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, उपनिरीक्षक लकी पटेल, उपनिरीक्षक योगेन्द्र तिवारी, महिला आरक्षी वजैंती पाण्डेय एवं महिला आरक्षी संगीता प्रथा ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1076, 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति या साइबर अपराध की शिकायत तत्काल इन नंबरों पर की जा सकती है।

कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ अभियान से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाकर छात्र-छात्राओं को समाज में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad