Maharajganj News चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, पम्पिंग सेट व नकदी बरामद निचलौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपी - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Sunday, 31 May 2026

Maharajganj News चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, पम्पिंग सेट व नकदी बरामद निचलौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपी

 Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज, 31 मई। थाना निचलौल पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया पम्पिंग सेट, 2520 रुपये भारतीय मुद्रा तथा 310 नेपाली रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष निचलौल के नेतृत्व में गठित टीम चोरी के मुकदमे में आरोपितों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार थाना निचलौल में दर्ज मु0अ0सं0 141/2026 धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में दोनों अभियुक्त वांछित थे। पूछताछ और बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अली शेर पुत्र पीर मोहम्मद (58 वर्ष) तथा नन्दलाल यादव पुत्र बदरी यादव (45 वर्ष) निवासी ग्राम शीतलापुर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस टीम को मिली सफलता

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, आरक्षी शुभम वर्मा, राजन कुमार एवं संतोष कुमार गौड़ शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad