Maharajganj News खनन माफियाओं पर शिकंजा: अवैध बालू लदे दो ट्रक सीज - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Sunday, 31 May 2026

Maharajganj News खनन माफियाओं पर शिकंजा: अवैध बालू लदे दो ट्रक सीज

 Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज। जनपद में अवैध खनन एवं अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में रविवार को एआरटीओ प्रभारी मनोज सिंह और थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में ग्राम बेलवाटीकर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रक संख्या UP 57 BT 8508 तथा UP 41 AT 2700 को रोककर जांच की गई। जांच में दोनों वाहनों पर ओवरलोड सफेद बालू लदी पाई गई, जिसका परिवहन बिना वैध अभिलेखों के किया जा रहा था।

पुलिस द्वारा चालकों से परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों ट्रकों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। मामले की सूचना आवश्यक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी दे दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad