सोशल मीडिया स्टंटबाज पर पुलिस का शिकंजा, स्कॉर्पियो सीज, ₹50 हजार का चालान
Chief in editor Sunil Pandey
बताया गया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें नौतनवा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर एक युवक चलती स्कॉर्पियो से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में नौतनवा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
जांच के दौरान युवक की पहचान प्रिन्स मद्वेशिया पुत्र रमेश मद्वेशिया, निवासी जगरनाथपुर टोला परशुरामपुर, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। पुलिस ने संबंधित स्कॉर्पियो वाहन का ₹50,000 का चालान करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया।
महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर स्टंटबाजी कर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करना दंडनीय अपराध है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment