Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज, 30 मई 2026। जनपद के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक तथा पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने सभी बैरकों और बंदियों की गहन जांच की तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई, लेकिन किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। जेल प्रशासन द्वारा कारागार में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई।
जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार में नियमित रूप से जेल स्टाफ द्वारा चेकिंग एवं निगरानी की जाती है। निरीक्षण के समय कारागार की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि कारागार का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा शातिर प्रवृत्ति के बंदियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने आवश्यकतानुसार बंदियों की गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
अधिकारियों ने कारागार में अनुशासन, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

No comments:
Post a Comment