Maharajganj News 29 वर्षों पुराने मामले में वारंटी गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 30 May 2026

Maharajganj News 29 वर्षों पुराने मामले में वारंटी गिरफ्तार

 Chief in editor Sunil Pandey 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक शेषनाथ मौर्य एवं पुलिस टीम ने शनिवार को न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में वारंटी किशोर पुत्र सन्हू निवासी ग्राम पतरेंगवा टोला अरनहवा, थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध अपर सिविल जज (अवर खण्ड)/न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-01, महराजगंज द्वारा मु0नं0 3300/97, धारा 26F एक्ट से संबंधित गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शेषनाथ मौर्य तथा हेड कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad