Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज, 25 मई 2026: थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना श्यामदेउरवा में पंजीकृत मु0अ0सं0 144/26 के तहत अभियुक्त विशाल कशौधन पर पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल कशौधन पुत्र रामकिशुन, निवासी ग्राम डुमरी खास (रामपुर बुजुर्ग), रामपुर 15 मील चौराहा, थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना श्यामदेउरवा में धारा 64(1), 137(2), 115(2), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment