Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज/सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया हेवती मोड़ के पास सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे दूरभाष के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि ई-रिक्शा (UP56 BT 4203) के चालक ने सड़क किनारे पैदल चल रही लाइची देवी (पत्नी स्वर्गीय रामअवध गुप्ता), निवासी सबया उत्तर टोला, थाना कोठीभार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में ई-रिक्शा में सवार नीलम (26 वर्ष) पत्नी बिरजू, नीसू (9 वर्ष) पुत्री बिरजू, किशुन (11 वर्ष) पुत्र सुनील तथा चालक सुनील पुत्र राजकिशोर, सभी निवासी महाशय मोहल्ला, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय महराजगंज भेजा गया।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लाइची देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना स्थल पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है।

No comments:
Post a Comment