एनआई एक्ट के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कोठीभार पुलिस ने कराई मुनादी
Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज। थाना कोठीभार में दर्ज चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार थाना कोठीभार के मुकदमा संख्या 7557/21, धारा 138 एनआई एक्ट में आरोपी दीपक पुत्र ओमप्रकाश केशरी, निवासी वार्ड नंबर 11 सिसवा बाजार, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त के लगातार न्यायालय में उपस्थित न होने पर माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा जारी की गई।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कोठीभार पुलिस ने नियमानुसार विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा कराया तथा मुनादी कराकर कार्रवाई पूरी की। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

No comments:
Post a Comment