महराजगंज पुलिस की सख्ती: नहर पुलिया के पास युवक तमंचे समेत दबोचा गया
Chief in editor Sunil Pandey
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थाना श्यामदेउरवा पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक कतरारी चौराहे से कतरारी नहर पुलिया की ओर जा रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कतरारी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर युवक को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान अंकुल सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी ग्राम अतरौलिया, थाना पिपराईच, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष है और वह स्नातक का छात्र है।
बरामदगी के आधार पर थाना श्यामदेउरवा में मु0अ0सं0 136/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव, कांस्टेबल इस्तयाक आलम अंसारी और कांस्टेबल अविनाश सिंह।

No comments:
Post a Comment