कोल्हुई पुलिस बनी रिश्तों की सेतु, रूठे दूल्हे को मनाकर वापस लाई बारात, फिर गूंजी शहनाई
Chief in editor Sunil Pandey
ग्राम करैता अजगरहां निवासी चैतु प्रसाद की पुत्री कुमारी सुन्दरी का विवाह ग्राम टेढ़ी थाना पुरन्दरपुर निवासी सिकन्दर कुमार के साथ तय था। द्वार पूजा के दौरान डीजे पर नृत्य को लेकर घराती और बाराती पक्ष में विवाद हो गया। नाराज होकर दूल्हा पक्ष बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गया।
सूचना मिलते ही थाना कोल्हुई पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम दूल्हे के गांव पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की।
पुलिस ने सामाजिक मर्यादा, रिश्तों की अहमियत और कानूनी पहलुओं को समझाते हुए दोनों पक्षों में सुलह कराई। इसके बाद दूल्हा पक्ष दोबारा बारात लेकर विवाह स्थल पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में सभी वैवाहिक रस्में सकुशल संपन्न हुईं और हर्षोल्लास के साथ दुल्हन की विदाई हुई।
इस कार्य में उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल रमेश यादव, कांस्टेबल सतीश चौधरी, जगदीश पटेल एवं बबलू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment