Maharajganj News मिशन शक्ति अभियान: कोठीभार पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा और साइबर जागरूकता का संदेश - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 12 May 2026

Maharajganj News मिशन शक्ति अभियान: कोठीभार पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा और साइबर जागरूकता का संदेश

 मिशन शक्ति अभियान: कोठीभार पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा और साइबर जागरूकता का संदेश 

Chief in editor Sunil Pandey 






महराजगंज। थाना कोठीभार पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कस्बा मार्केट, बस स्टैंड एवं उच्च प्राथमिक संविलयन विद्यालय हेवाती में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम और साइबर टीम ने छात्र-छात्राओं तथा महिलाओं को महिला सुरक्षा, नए कानूनों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति अभियान से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मनिर्भर, सजग और निडर बनने के लिए प्रेरित किया।

अभियान में बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया। वहीं साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।

पुलिस अधिकारियों ने 1090, 1098, 181, 112, 102, 108 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad