सिद्धार्थ नगर न्यूज़ राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए सिद्धार्थनगर के 11 खिलाड़ी रवाना, सपा नेताओं ने किया सम्मानित - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 4 June 2026

सिद्धार्थ नगर न्यूज़ राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए सिद्धार्थनगर के 11 खिलाड़ी रवाना, सपा नेताओं ने किया सम्मानित

 नंदनी मौर्य जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर 


बांसी, सिद्धार्थनगर। तहसील बांसी एवं जनपद सिद्धार्थनगर के लिए गर्व का क्षण उस समय देखने को मिला जब डी.के. फिजिकल फिटनेस सेंटर के 11 प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मथुरा-वृंदावन रवाना हुए। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए समाजवादी पार्टी कार्यालय नरकटहा, बांसी में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इदरीस पटवारी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सिद्धार्थनगर और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में बरकत अली सभासद, सैय्यद मोहम्मद कुतुब, कपिल देव सभासद, करीम लाला, मुनीश मेकरानी, पवन यादव, मेहताब आलम, अनुराग बागी, अशद खान दिलदार, सुल्लू खां, कैफ खां, मैनुद्दीन, अभिषेक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों की विदाई के दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता की मंगलकामनाएं कीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad