Maharajganj News फरेन्दा में अवैध शराब भट्ठी पर पुलिस का छापा, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 3 June 2026

Maharajganj News फरेन्दा में अवैध शराब भट्ठी पर पुलिस का छापा, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

 Chief in editor Sunil Pandey 

महराजगंज। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के ग्राम भारी वैसी में छापेमारी कर पुलिस ने 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि शराब बनाने के लिए तैयार लगभग 10 कुंतल लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भारी वैसी में अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची टीम ने दबिश देकर मौके से शराब निर्माण में लगे लोगों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान 25 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण और अन्य सामग्री बरामद हुई। साथ ही लगभग 10 कुंतल लहन को आबकारी अधिनियम के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्ट कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में राजेश यादव निवासी सरपतहा पक्का कुआं, थाना कैम्पियरगंज, गोरखपुर, पुष्पा निवासी मोतीगंज तथा निशा निवासी कटहिया, थाना कैम्पियरगंज, गोरखपुर शामिल हैं। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad