सिद्धार्थनगर न्यूज़ ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार पर डिडई चौराहे पर हुआ सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 23 June 2026

सिद्धार्थनगर न्यूज़ ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार पर डिडई चौराहे पर हुआ सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारा

 नंदनी मौर्य जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार के अवसर पर डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के डिडई चौराहे पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुंदरकांड पाठ के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक वातावरण का आनंद लिया।

इस अवसर पर उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य समस्त मानव समाज के कल्याण की कामना करना है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी से सभी लोगों की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की गई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, संस्कार और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। साथ ही उन्होंने भंडारे में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अशोक त्रिपाठी, दिलीप चतुर्वेदी, राजेंद्र पांडे, चंदू चौधरी, राजू पाल, राजेंद्र त्रिपाठी, सच्चिदानंद पांडे, दीपेंद्र, उदय पाल वर्मा, अमरेंद्र त्रिपाठी, सरवन चौधरी, राम कुमार कुंवर, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, कमलेश चौरसिया समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad