Chief in editor Sunil Pandey
पुलिस के अनुसार थाना ठूठीबारी पर दर्ज मुकदमा संख्या 66/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित रफीक अंसारी पुत्र महमूद अंसारी निवासी लोहसी, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर ₹10 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।
अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने परतावल क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज, कांस्टेबल दिलीप यादव और कांस्टेबल अवनीश यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वांछित एवं फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments:
Post a Comment