Maharajganj News पंचायत सचिवालय चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; छह लाख का सामान, पिस्टल व चाकू बरामद - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 1 June 2026

Maharajganj News पंचायत सचिवालय चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; छह लाख का सामान, पिस्टल व चाकू बरामद

 Chief in editor Sunil Pandey 

महराजगंज। थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम पंचायत सचिवालय में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी गया करीब छह लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। साथ ही एक अवैध 32 बोर पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 की रात ग्राम पंचायत बसहिया खुर्द स्थित सचिवालय का ताला तोड़कर चोर कंप्यूटर, सीपीयू, मॉनिटर, प्रिंटर, की-बोर्ड, माउस तथा सीसीटीवी डीवीआर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने अफरोज (25 वर्ष) निवासी बसहिया बुजुर्ग तथा अब्दुल अजीज (24 वर्ष) निवासी तरकुलवा भटगांवा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अफरोज के पास से अवैध पिस्टल व कारतूस तथा अब्दुल अजीज के पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। दोनों की निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।

बरामद सामान में शामिल

पुलिस ने 5 मॉनिटर, 2 सीपीयू, 1 प्रिंटर, 2 की-बोर्ड, 2 माउस, 1 डीवीआर, 4 सोलर पैनल, 3 टुल्लू पंप, डी-लिंक डिवाइस, लैपटॉप चार्जर समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की गई है।

रेकी कर देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले सरकारी भवनों और संस्थानों की रेकी करते थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad