Maharajganj News ग्रेट निकोबार परियोजना के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान तेज, बाजारों में उतरे कार्यकर्ता - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 22 June 2026

Maharajganj News ग्रेट निकोबार परियोजना के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान तेज, बाजारों में उतरे कार्यकर्ता

 Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज। ग्रेट निकोबार द्वीप में प्रस्तावित विकास परियोजना के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को परियोजना के संभावित पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों के बारे में जानकारी दी तथा समर्थन जुटाया।

खुटहा बाजार में आयोजित अभियान का नेतृत्व कांग्रेस नेता विजय सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से हस्ताक्षर कराकर परियोजना के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ग्रेट निकोबार में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई, जैव विविधता को नुकसान तथा आदिवासी समुदायों के विस्थापन की आशंका है, जिसे लेकर पार्टी लगातार विरोध दर्ज करा रही है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी अधिकारों के मुद्दों के समर्थन में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विकास के नाम पर पर्यावरण और स्थानीय समुदायों के हितों की अनदेखी कर रही है।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से परियोजना की समीक्षा कर स्थानीय लोगों और पर्यावरण विशेषज्ञों की चिंताओं को गंभीरता से लेने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि महराजगंज जनपद में चल रहे इस अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad