Chief in editor Sunil Pandey
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह ने सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने और पारंपरिक तरीके से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील करते हुए मोहर्रम में 10 फुट से ऊंचा ताजिया नहीं बनाने के निर्देश दिया वही निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि उन्हीं स्थानों पर ताजिया स्थापित किए जाएंगे, जहां पूर्व से परंपरागत रूप से स्थापना होती रही है। किसी भी विवादित स्थल पर सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना ताजिया का निर्माण या स्थापना नहीं की जाएगी।
कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने सभी से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम का पर्व परंपराओं के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी समस्या या संदिग्ध स्थिति की जानकारी तत्काल प्रशासन और पुलिस को देने का आग्रह किया।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और मोहर्रम पर्व को शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण करने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बिजली के लटकते तारों को ठीक करने, सड़कों की मरम्मत और जुलूस के रास्तों पर साफ-सफाई व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान बैठक में नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ, शिबू बनारसी सहित तमाम गांव के प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।


No comments:
Post a Comment