Maharajganj News पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 27 June 2026

Maharajganj News पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका

 Chief in editor Sunil Pandey


महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के मंगल छपरा गांव में एक 45 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून की देर रात करीब 12 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मंगल छपरा निवासी शीला गौंड (45 वर्ष) पत्नी बृजलाल ने घर के बगल स्थित बगीचे में एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका के परिवार में पति बृजलाल (50 वर्ष), पुत्री कोमल (25 वर्ष) तथा पुत्र रोशन (20 वर्ष) और लवकुश (18 वर्ष) हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad