सिद्धार्थनगर न्यूज़ 85 लाख के 162 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो साथी फरार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 24 June 2026

सिद्धार्थनगर न्यूज़ 85 लाख के 162 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो साथी फरार

 नंदनी मौर्य जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर 


सिद्धार्थनगर। जिले की थाना शिवनगर डिडई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 85 लाख रुपये मूल्य के 162 किलोग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। यह बरामदगी एनएच-28 बस्ती-बांसी मार्ग स्थित बैलगाड़िया टोल प्लाजा के पास की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्याम उर्फ श्यामू दीक्षित पुत्र निवासी ग्राम सारा, थाना फतेहगढ़, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपियों के नाम पिंटू चौरसिया एवं सूर्य प्रकाश बताए गए हैं, जो नोएडा सेक्टर-108, जनपद गौतम बुद्ध नगर के निवासी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि 23 जून की शाम थाना शिवनगर डिडई के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बैलगाड़िया टोल प्लाजा के निकट सड़क किनारे चार बोरे रखे दिखाई दिए, जिनके पास तीन व्यक्ति मौजूद थे।

पुलिस को देखकर दो व्यक्ति मौके से भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद जब बोरों की तलाशी ली गई तो उनमें से कुल 162 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 85 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad