Maharajganj News अवैध खनन पर भिटौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 4 June 2026

Maharajganj News अवैध खनन पर भिटौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

 Chief in editor Sunil Pandey 

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम बसवार नूतन में सघन चेकिंग और निगरानी के दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से बालू, मिट्टी और राबिस का परिवहन करते हुए पकड़ी गईं। जांच के दौरान वाहन चालक खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट या अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश मोटर वाहन अधिनियम और खनन नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को सीज कर खनन विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया।

सीज किए गए वाहन

ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या UP 56 AU 7839, जिस पर मिट्टी लदी हुई थी। चालक राजेन्द्र पुत्र गबई, निवासी बसवार नूतन।

ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या UP 56 BH 0164, जिस पर राबिस लदी हुई थी। चालक महेन्द्र पुत्र भगवान, निवासी धधुर।

ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या UP 56 Z 7395, जिस पर राबिस लदी हुई थी। चालक तुफानी पुत्र सुमन, निवासी बोरियापुर।

पुलिस ने तीनों वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया है।

कार्रवाई करने वाली टीम

इस अभियान में उपनिरीक्षक वृन्दावन यादव और कांस्टेबल विवेकानंद सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad