Chief in editor Sunil Pandey
![]() |
महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपहरण के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के दौरान थाना भिटौली में पंजीकृत मुकदमा संख्या 103/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त चन्द्रेश पुत्र विद्या प्रसाद (23 वर्ष) निवासी ग्राम भैंसी, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज को गुरुवार 4 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त अपहरण के मामले में वांछित था और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई तथा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की शैक्षिक योग्यता नौवीं पास बताई गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक वृन्दावन यादव
कांस्टेबल विवेकानंद सिंह
भिटौली पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

No comments:
Post a Comment