Chief in editor Sunil Pandey
सिसवा बाजार, महराजगंज, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईपीएल चीनी मिल, सिसवा बाजार परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर नवागत इकाई प्रमुख श्री दीपेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभागाध्यक्ष (गन्ना) धीरज सिंह, विभागाध्यक्ष (लेखा) नीरज कुमार श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष (उत्पादन) राजकुमार, विभागाध्यक्ष (यांत्रिक) लोकेश दीक्षित, आईटी हेड अनुराग त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) संजय कुमार श्रीवास्तव तथा लैब इंचार्ज रामरतन विश्वकर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति आईपीएल चीनी मिल की सामाजिक जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के माध्यम से प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का संदेश भी दिया गया।

No comments:
Post a Comment