Maharajganj News महराजगंज में अपराध नियंत्रण ने रचा नया कीर्तिमान, 2025 रहा निर्णायक वर्ष - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 26 January 2026

Maharajganj News महराजगंज में अपराध नियंत्रण ने रचा नया कीर्तिमान, 2025 रहा निर्णायक वर्ष

  गणतंत्र दिवस पर डीएम संतोष कुमार शर्मा का बड़ा बयान

 महराजगंज। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में


जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि वर्ष 2025 कानून-व्यवस्था के लिहाज से जनपद के लिए ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा रहा। शासन के निर्देशों के अनुरूप की गई सख्त कार्रवाई और पुलिस-प्रशासन के समन्वित प्रयासों से हत्या, लूट, नकबजनी, दहेज हत्या, बलात्कार, चोरी और वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। इससे पूरे जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून का राज मजबूत हुआ है।

 





जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के कुशल नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में ठोस परिणाम सामने आए। अपराधियों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, साइबर अपराधों में पीड़ितों को धनवापसी, मिशन शक्ति जैसे अभियानों तथा आमजन के सहयोग से संचालित गोपनीय हेल्पलाइन ने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया।

सेवा पदकों से सात पुलिसकर्मी सम्मानित

समारोह में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर रैतिक परेड की सलामी ली। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के सात पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक, रेडियो उपनिरीक्षक सुनील कुमार विश्वकर्माहेड कांस्टेबल (एमटी) चन्द्रशेखर यादव, मुख्य आरक्षी चालक संतोष कुमार गुप्तामुख्य आरक्षी (सशस्त्र पुलिस) जयकिशुन

उत्कृष्ट सेवा पदक, निरीक्षक नागरिक पुलिस रामकृष्ण यादव,मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस वीरेन्द्र कुमार यादव, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस सुनील कुमार चौधरी ।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सभी चयनित कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है, जो पुलिस बल का मनोबल बढ़ाएगा।

रैतिक परेड में अनुशासन और एकता का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड में नौ टोलियों ने भाग लिया। इनमें पुलिस ऑफिस टोली, महिला पुलिस, पीएसी, एनसीसी कैडेट सहित विभिन्न शाखाएं शामिल रहीं। मोटरसाइकिल दस्ता, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक थाना, महिला थाना, अग्निशमन विभाग, एसओजी और रेडियो शाखा ने भी सहभागिता की।

क्षेत्राधिकारी फरेंदा प्रथम परेड कमांडर तथा प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय परेड कमांडर रहे।

समारोह के दौरान शांति और सद्भावना के प्रतीक स्वरूप आकाश में गुब्बारे छोड़े गए, परेड का निरीक्षण किया गया और उपस्थित सभी को संविधान के प्रति निष्ठा तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता की रक्षा की शपथ दिलाई गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad