संपादक: सुनील पाण्डेय उत्तर प्रदेश
महराजगंज 16 जनवरी।योगी सरकार की जीरो टालगेन्स नीति को सरकारी कर्मचारी लगा रहे बट्टा। ऐसा भी मामला जिले में सामने आया जिसमे लेखपाल द्वारा चार हजार रुपये घुस मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार निचलौल के तेज-तर्रार उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच कराई और प्रथम दृष्टया दोष सिद्ध होने पर त्वरित कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि रिश्वत मांगने से जुड़ा ऑडियो सामने आते ही प्रकरण को प्रमुखता से उजागर किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए SDM ने बिना देरी किए जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का संदेश
इस कार्रवाई से प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। अधिकारी वर्ग में इस फैसले से स्पष्ट संदेश गया है कि शिकायतों पर समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
न्याय पर बढ़ा भरोसा
SDM की त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में प्रशासन और न्याय व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हर शिकायत पर इसी तरह निष्पक्ष कार्रवाई होती रही, तो सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार पर निश्चित रूप से अंकुश लगेगा।
पीडित में बढ़ा न्याय पर भरोसा
कार्रवाई के बाद पीड़ित पक्ष में खुशी का माहौल है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन के साथ-साथ मामले को उजागर करने वाले मीडिया का आभार जताया है।

No comments:
Post a Comment