Maharajganj News: अष्टभुजी माता मंदिर में 108 रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 15 January 2026

Maharajganj News: अष्टभुजी माता मंदिर में 108 रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

 संपादक: सुनील पाण्डेय उत्तर प्रदेश 

कलश यात्रा 1 अप्रैल, पूर्णाहुति 9 अप्रैल को

सिसवा (महराजगंज)।

सिसवा विकास खंड की ग्रामसभा गेरमा स्थित अष्टभुजी माता मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ। यज्ञ की शुरुआत हनुमत ध्वज पताका पूजन के साथ की गई। यह आयोजन यज्ञ संयोजक  एवं रामरक्षा दास जी महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है।

महायज्ञ की कलश यात्रा 1 अप्रैल 2026 को निकाली जाएगी, जबकि पूर्णाहुति 9 अप्रैल 2026 को संपन्न होगी। उद्घाटन पूजन पुजारी राज शास्त्री द्वारा विधि-विधान से कराया गया। यजमान अखिलेश पांडेय ने हनुमत ध्वज का पूजन कर हनुमान जी की पताका फहराई। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




आयोजन के दौरान प्रवचन, हवन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ की सेवा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में ग्रामीणों द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई जा रही है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश यादव, मुरली मनोहर पाण्डेय, दुर्गानाथ तिवारी, परमानंद पांडेय,मोहन पाण्डेय गजानंद शुक्ल, लहरी पांडेय, रजनीश पांडेय, मोतीलाल प्रजापति, अमित पांडेय, विक्की पांडेय, राज पांडेय, अमन पांडेय, सहित समस्त गेरमा वासी एवं सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad