Maharajganj News सिटी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Friday, 23 January 2026

Maharajganj News सिटी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

 महराजगंज।सिसवा बाजार । स्थानीय नगर स्थित स्व. ठाकुर रंजीत सिंह एवं स्व. ठाकुर दुर्गेश सिंह मेमोरियल सिटी पब्लिक स्कूल, ब्लॉक रोड पोखरा टोला, सिसवा बाजार में तीन दिवसीय प्रथम सोपान स्काउट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर 25 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मा सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्काउट–गाइड विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग युवाओं में अनुशासन, सहयोग, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान शिविर संचालक स्काउट उमेश गुप्त एवं प्रशिक्षक शशांक गुप्त ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों, स्काउटिंग का उद्देश्य, नियम एवं प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना गीत सहित विभिन्न शिविर कौशलों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शिविर के प्रथम दिन बच्चों में विशेष उत्साह एवं अनुशासन देखने को मिला। प्रशिक्षण के अंतर्गत टीमवर्क, आत्मनिर्भरता और सामूहिक भावना को विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।



इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मा सिंह, प्रधानाचार्य स्वर्णिका सिंह, पायल केशरी, संजना मोदनवाल, मुस्कान शर्मा, जितेंद्र रावत, सुभाष शर्मा, उपेंद्र पांडेय सहित विद्यालय के स्काउट–गाइड एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

संपादक सुनील पाण्डेय उत्तर प्रदेश 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad