Maharajganj News स्वर्ण व्यवसायी पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, गोली छूकर निकली - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 21 January 2026

Maharajganj News स्वर्ण व्यवसायी पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, गोली छूकर निकली

 संपादक  सुनील पाण्डेय उत्तर प्रदेश 

मीराबाई नगर बाईपास रोड पर सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत मीराबाई नगर वार्ड स्थित बाईपास रोड पर बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्वर्ण व्यवसायी पर अज्ञात हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली व्यवसायी की पीठ को छूकर निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। जान बचाने के लिए व्यवसायी पास स्थित एक रेस्टोरेंट में घुस गए।

घटना बुधवार रात करीब सवा आठ बजे की बताई जा रही है। चित्रगुप्त नगर वार्ड निवासी 40 वर्षीय गोविंद सोनी, पुत्र गोपाल सोनी, भोजन करने के बाद बाईपास रोड पर टहल रहे थे। गोविंद सोनी की सब्जी मंडी रोड पर आभूषण की दुकान है।

पीड़ित गोविंद सोनी ने बताया कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायर किया। पहली गोली उनकी पीठ को छूते हुए निकल गई। इसके बाद हमलावरों ने एक और फायर किया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।






घटना की जानकारी एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने कोठीभार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गोविंद सोनी को इलाज के लिए सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी कोठीभार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad