Maharajganj News तेंदुए के हमले में किशोरी की मौत पर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, परिजनों को दी सांत्वना - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 21 January 2026

Maharajganj News तेंदुए के हमले में किशोरी की मौत पर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, परिजनों को दी सांत्वना

 संपादक सुनील पाण्डेय उत्तर प्रदेश 


महराजगंज, 21 जनवरी 

निचलौल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़या के टोला गेठीहवा में तेंदुए के हमले की दुखद घटना के उपरांत जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

ज्ञात हो कि ग्राम निवासी आबिद अली की पुत्री सैरून निशा की गन्ने के खेत में तेंदुए के हमले में असमय मृत्यु हो गई। जिलाधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के पश्चात पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा शासन से नियमानुसार दुर्घटना सहायता राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टि से निर्देशित किया कि प्रभावित ग्रामों में गठित सुरक्षा समितियों को सक्रिय किया जाए। साथ ही वन्य जीवों से बचाव हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाने, ढोल-नगाड़ों एवं पटाखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जंगल के आसपास ट्रैप कैमरा लगाने तथा वन विभाग को रणनीति बनाकर तेंदुए को पकड़ने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि रात्रि के समय सभी परिवार अपने घरों के दरवाजे बंद रखें तथा पालतू पशुओं को सुरक्षित बाड़ों में रखें। उन्होंने कहा कि जंगल के पास अकेले रात में न जाएं, झाड़ियों, गन्ने या लंबी फसलों में बिना देखे प्रवेश न करें तथा बच्चों को जंगल की ओर अकेले न जाने दें।

उन्होंने यह भी कहा कि लोग समूह में चलें, रात में टॉर्च, लाठी व मोबाइल साथ रखें। यदि कोई वन्य जीव दिखाई दे तो शांत रहें और तुरंत गांव अथवा वन विभाग को सूचना दें। सुरक्षा के लिए सीटी, टॉर्च, ढोल या अलार्म का प्रयोग करें तथा शौच, खेत या स्कूल जाने के लिए खुले, साफ एवं रोशनी वाले रास्तों का चयन करें।






इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) निरंजन सुर्वे, उपजिलाधिकारी निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad