सिसवा बाजार (महराजगंज)।
आईपीएल चीनी मिल सिसवा बाजार द्वारा पेराई सत्र 2025–26 के अंतर्गत किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी है। मिल के इकाई प्रमुख संदीप पवार ने बताया कि मिल द्वारा 19 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक क्रय किए गए 2 लाख 33 हजार कुंतल गन्ने का कुल 9 करोड़ 26 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया गया है, जो शीघ्र ही खातों में पोस्ट हो जाएगा।
विभागाध्यक्ष (गन्ना) श्री धीरज सिंह ने गन्ना किसानों से अपील की कि वे चीनी मिल को साफ, सुथरा एवं ताज़ा गन्ना ही आपूर्ति करें। साथ ही आगामी बसंतकालीन गन्ना बुवाई को ध्यान में रखते हुए किसानों को सलाह दी कि वे उन्नतशील गन्ना प्रजातियों जैसे को.0118, कोशा.13235, कोलख.14201, को.15023, कोलख.16202 आदि का बीज अभी से अपने आसपास सुरक्षित कर बुक करा लें, ताकि फरवरी–मार्च की बुवाई के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।
गन्ना प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने किसानों को चेताया कि वे अनाम गन्ना प्रजातियों की बुवाई से बचें तथा चीनी मिल सिसवा बाजार के गन्ना विभाग एवं गन्ना विकास परिषद से संपर्क कर केवल अनुशंसित उन्नत प्रजातियों की ही बुवाई करें।
उन्होंने यह भी आग्रह किया कि वर्तमान में चल रही गन्ना बुवाई ट्रेंच एवं रिंग पिट विधि से करें, जिससे श्रमिकों पर निर्भरता कम होगी और गन्ना उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
No comments:
Post a Comment