Maharajganj News संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 7 February 2026

Maharajganj News संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं,

 गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

महराजगंज, 07 फरवरी 2026।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 39 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 07 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा। ग्राम पंचायत परसा गिदही व घुघली में जिला उद्यान अधिकारी, जंगल जरलहा उर्फ अनंतपुर में सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) तथा ग्राम भैंसा में कानूनगो के नेतृत्व में टीम भेजकर तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त बलुआपार निवासी त्रिवेणी पुत्र धनराज के खतौनी शुद्धिकरण की कार्यवाही भी मौके पर कराई गई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए तथा सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित एसओपी के अनुसार किया जाए। तहसील दिवस एवं आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी स्वयं पर्यवेक्षण करते हुए शिकायतों की निगरानी करें तथा अंतिम आख्या प्रेषित करने से पूर्व शिकायतकर्ता से संवाद अवश्य करें।

जिलाधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रभावी जनसुनवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही महत्वपूर्ण कार्यों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उनके क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को कहा। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता, उपनिदेशक कृषि संजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीएसए ऋद्धि पांडेय सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad