Maharajganj News बस स्टेशन महराजगंज का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अव्यवस्था पर लगाई फटकार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 3 February 2026

Maharajganj News बस स्टेशन महराजगंज का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अव्यवस्था पर लगाई फटकार

 महराजगंज।

जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को बस स्टेशन महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बसों के संचालन एवं रख–रखाव, विश्रामालय, विभिन्न कार्यालयों, साफ–सफाई तथा यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में साफ–सफाई अपेक्षित स्तर की न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन परिसर में साफ–सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन परिसर में स्थित दुकानों एवं कैंटीन के सुचारू संचालन के लिए भी आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इसके अलावा महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बस स्टेशन से संचालित होने वाली बसों की संख्या एवं रूट की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि महराजगंज बस स्टेशन से महराजगंज डिपो की 60 बसों सहित लगभग 100 बसें गोरखपुर, फरेंदा और ठूठीबारी मार्ग पर संचालित हो रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने यात्रियों की आवश्यकता के अनुरूप बसों के रूट निर्धारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद महराजगंज, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chief in editor Sunil Pandey U P 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad