Maharajganj News सीमा क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 3 February 2026

Maharajganj News सीमा क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

 150 नशीले इंजेक्शन, बाइक व मोबाइल बरामद



महराजगंज, 03 फरवरी। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना (आईपीएस) के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरगदवा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 02 फरवरी 2026 को शाम लगभग 7:34 बजे थाना बरगदवा क्षेत्र के सीमा स्तंभ संख्या 509/1 स्थित बैरियर चेकपोस्ट बदह, ग्राम चकरार के पास मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल तथा नगद धनराशि बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रौशन गुप्ता (19 वर्ष) पुत्र स्व. राजेन्द्र गुप्ता निवासी गड़ौरा थाना ठूठीबारी तथा खालिद (18 वर्ष) पुत्र मुख्तार कुरैशी निवासी लोहेहली थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 50 शीशी डायजापाम, 50 शीशी बुप्रेनोर्फिन तथा 50 शीशी फेनिरामाइन सहित कुल 150 शीशी नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इसके अलावा दो रियलमी मोबाइल फोन, एक टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल (संख्या यूपी 56 वी 3045) तथा 2022 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना बरगदवा पर मु0अ0सं0 07/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक स्वेन्द्र नारायण मिश्र, उपनिरीक्षक शिवम राय, हेड कांस्टेबल अतीक अहमद, कांस्टेबल पवन कुमार तथा एसएसबी के उपनिरीक्षक युवराज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कुशललाल, आरक्षी मनोज कुमार, विष्णु महेश धनिराम एवं रोहित राणा शामिल रहे।

Chief in editor Sunil Pandey U P 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad