महराजगंज।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रिद्धि पाण्डेय ने प्रतियोगिता के टॉप टेन छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र इमामुद्दीन को 1500 रुपये नगद, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर रहे गणेश गुप्ता को 1000 रुपये नगद के साथ मेडल व प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रियांशु मिश्रा को इस्पायरल कॉपी का बंडल, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त नीतू मधेशिया, ज्योती, रंजना चौधरी, कुसुम वर्मा, आरती रावत सहित अन्य टॉप टेन छात्रों को भी मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने छात्रों को निरंतर परिश्रम एवं आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बाल विवाह रोकथाम को लेकर सभी को शपथ दिलाई गई तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उमेश गुप्ता ने किया। संस्थान के निदेशक अभिषेक श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में एक्सीलेंस लाइब्रेरी के संचालक अविनाश श्रीवास्तव, चेतन शर्मा, शिक्षा सामर्थ्य के डायरेक्टर प्रियांशु मधेशिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Chief in editor Sunil Pandey U P


No comments:
Post a Comment