महराजगंज
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पंपलेट का वितरण भी किया गया।
पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों को आपात स्थिति में सहायता हेतु 1090, 1076, 181, 112 एवं 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और निर्भीक होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:
Post a Comment