Maharajganj News एक्सीलेंस शिक्षा संकल्प पत्रिका का विमोचन, बाल विवाह रोकने की दिलाई शपथ - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 5 February 2026

Maharajganj News एक्सीलेंस शिक्षा संकल्प पत्रिका का विमोचन, बाल विवाह रोकने की दिलाई शपथ

 महराजगंज

जिला मुख्यालय स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के गांधी सभागार में एक्सीलेंस लाइब्रेरी कोचिंग सेंटर द्वारा प्रकाशित पत्रिका “एक्सीलेंस शिक्षा संकल्प” का भव्य विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रिद्धी पाण्डेय रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत परिचय के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम को लेकर उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई गई, जिसमें समाज से इस कुरीति को समाप्त करने का संकल्प लिया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज को सही दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। “एक्सीलेंस शिक्षा संकल्प” जैसी पत्रिकाएँ विद्यार्थियों को न केवल शैक्षिक रूप से बल्कि नैतिक और सामाजिक रूप से भी जागरूक करती हैं। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रिद्धी पाण्डेय ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही इस सामाजिक समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं और यह अत्यंत सराहनीय पहल है।

एक्सीलेंस लाइब्रेरी कोचिंग सेंटर के प्रबंधक सुरेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि पत्रिका का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी समाज हित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

उसके बाद सम्पादकीय लेख में सहयोग करने वाले रामानुज पांडेय, शमसाद अंसारी, विनय यादव, संजना कसौधन, बबिता पटेल, शैलपुत्री के साथ अन्य कार्यक्रमों उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर इमामुद्दीन सनोज को अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का संचालन उमेश गुप्ता ने किया। वही संस्था के अभिषेक श्रीवास्तव ने सभी अतिथियो का सम्मान व स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।  इस दौरान अभिषेक श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, चेतन शर्मा, अंशुमान शर्मा, शत्रुंजय सिंह, अमित त्रिपाठी, मनोज चौबे, प्रदीप मिश्रा, बृजेश गुप्ता, रमेश पाल यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Chief in editor Sunil Pandey U P 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad