महराजगंज, 05 फरवरी 2026।
ईआरओ पनियरा द्वारा अवगत कराया गया कि नो मैपिंग के अंतर्गत कुल 40,912 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि लगभग 51,000 मतदाताओं को तार्किक विसंगति के आधार पर नोटिस भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त अब तक 11,500 फॉर्म-06 प्राप्त किए जा चुके हैं। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी नोटिसों की सुनवाई समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए तथा यदि कोई मतदाता निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाता है तो उसकी सुनवाई अन्य तिथियों में भी सुनिश्चित की जाए।
सुनवाई प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए मंडलायुक्त ने ईआरओ पनियरा एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की सुनवाई पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण तरीके से की जाए। उन्होंने सुनवाई स्थल पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं व अनुभवों की जानकारी ली तथा मतदाताओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने और हेल्प डेस्क के माध्यम से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में एसआईआर (Special Intensive Revision) के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं समस्त ईआरओ के साथ की। सभी ईआरओ द्वारा विधानसभावार अब तक की प्रगति से अवगत कराया गया। मंडलायुक्त ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने बीएलए के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं को सुनवाई स्थलों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र ही सुनवाई स्थलों का विकेंद्रीकरण किया जा रहा है, जिससे अब बड़े मतदान केंद्रों सहित अन्य स्थानों पर भी नोटिसों की सुनवाई की जाएगी, ताकि मतदाताओं को अपने मतदान स्थल से दूर न जाना पड़े। साथ ही सभी तहसीलों को निवास प्रमाण पत्र प्राथमिकता के आधार पर जारी करने के निर्देश दिए गए, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि फॉर्म-06 आसानी से जमा हो सके तथा फॉर्म-07 के अंतर्गत विलोपन की प्रक्रिया नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए। राजनीतिक दलों के अनुरोध पर उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में बीएलओ उपलब्ध कराए जाएँ तथा सभी इच्छुक मतदाताओं को फॉर्म-06 शत-प्रतिशत उपलब्ध कराया जाए। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर प्रक्रिया में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए सतत संवाद एवं समन्वय की सराहना की।
मंडलायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी निर्वाचक नामावली तैयार करना है, जिसके लिए हर स्तर पर गहन पर्यवेक्षण, पारदर्शिता और निष्पक्षता आवश्यक है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Chief in editor Sunil Pandey U P

No comments:
Post a Comment