Maharajganj News डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का किया निरीक्षण - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Friday, 6 February 2026

Maharajganj News डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का किया निरीक्षण

 महराजगंज, 06 फरवरी 2025।



जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित परियोजना प्रबंधक से प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्माण कार्य को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

परियोजना प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 721 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें मुख्य हॉल के साथ शौचालय, सड़क एवं अन्य सहायक कार्य भी सम्मिलित हैं। जिलाधिकारी ने निर्माण संसाधनों की संख्या बढ़ाकर कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण में प्रयुक्त सरियों के रासायनिक उपचार को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, जिससे भवन की मजबूती एवं दीर्घकालिक गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए तथा सभी मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने परियोजना स्थल से होकर गुजर रहे विद्युत तार को शीघ्र स्थानांतरित कराने के भी निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि यह बहुउद्देशीय हॉल विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों, बैठकों एवं आयोजनों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर समय के भीतर पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल द्वारा जानकारी दी गई कि इस परियोजना की कुल लागत लगभग 15 करोड़ 16 लाख रुपये है। निर्माण कार्य दिसंबर माह से प्रारंभ हो चुका है तथा इसकी प्रस्तावित समाप्ति तिथि अप्रैल 2027 निर्धारित की गई है।

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल चौथीराम, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chief in editor Sunil Pandey U P 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad