सिद्धार्थनगर न्यूज़ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संस्थागत प्रसव में सुधार हेतु आशा कार्यकत्रियों एवं आशा संगिनी के साथ बैठक सम्पन्न - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 8 April 2026

सिद्धार्थनगर न्यूज़ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संस्थागत प्रसव में सुधार हेतु आशा कार्यकत्रियों एवं आशा संगिनी के साथ बैठक सम्पन्न

 नंदनी मौर्या जिला संवाददाता 



सिद्धार्थनगर – विकास खण्ड मिठवल में आज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में संस्थागत प्रसव में सुधार हेतु आशा कार्यकत्रियों एवं आशा संगिनी के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव हेतु प्रोत्साहित करना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीकरण सुनिश्चित करें और उन्हें नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करें तथा उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक लाने में सहयोग करें। साथ ही प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की नियमित देखभाल, सभी प्रकार जांच, टीकाकरण एवं पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करते हुए नियमित मानीटरिंग करें।

 बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गर्भवती महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय से किया जाए, ताकि लाभार्थियों में योजना के प्रति विश्वास बना रहे। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आशा कार्यकर्ताओं के साथ नियमित समन्वय बनाकर कार्य करें तथा उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन आशाओ द्वारा कम डिलेवरी कराया गया है उन्हें चिन्हित कर समीक्षा करें। कम प्रगति वाली 15 आशाओं से जिलाधिकारी द्वारा वार्ता कर प्रगति लाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आर0जी0सिंह, डीसीपीएम मान बहादुर,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मिठवल डाक्टर धर्मेन्द्र चौधरी, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा 

ब्लॉक लेखा प्रबंधक, MCPM राधेश्याम चक्रवर्ती, BCPM कुशल टंडन, विक्रम, आशा संगिनी, व अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad