Maharajganj News भारत-नेपाल बॉर्डर पर तस्करी नाकाम: कार से 200 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 7 April 2026

Maharajganj News भारत-नेपाल बॉर्डर पर तस्करी नाकाम: कार से 200 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार

 Maharajganj 



महराजगंज, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में ठूठीबारी पुलिस व सशस्त्र सीमा बल (22वीं वाहिनी) की संयुक्त टीम ने एक कार से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की खेप बरामद की है।

06 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5:52 बजे बॉर्डर क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार (UP 53 DF 6009) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन की डिग्गी से कोडीन फॉस्फेट व ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त कफ सिरप (Asooran-C) की 200 शीशियां (दो गत्तों में) बरामद हुईं।

मौके से रेहान पुत्र नौसाद, निवासी वार्ड नं० 11, बाल्मीकि नगर, थाना सोनौली को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 8500 रुपये भारतीय मुद्रा, 150 रुपये नेपाली करेंसी व एक मोबाइल फोन (Realme 11x) भी बरामद हुआ। इस प्रकरण में अरसद पुत्र निमुल्लाह निवासी सोनौली को सह अभियुक्त बनाया गया है।

थाना ठूठीबारी में मु०अ०सं० 45/26 के तहत धारा 8/22/23/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त टीम में वरि० उ०नि० बृजेश कुमार पाण्डेय, उ०नि० रमेश पुरी, एसएसबी के SI/GD सजल दास, SSI/GD सुजोय दत्ता, HC/GD उदय राम तथा कांस्टेबल बलवन्त यादव व निलेश पाण्डेय शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार सख्ती के साथ जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad