Maharajganj
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एनडीपीएस (NDPS) एक्ट से जुड़े एक मामले में गंभीर लापरवाही को लेकर की गई है। आरोप है कि थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बावजूद इसकी सूचना समय से उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई। साथ ही, घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाने और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने की बात भी सामने आई है।
इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया और तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस तरह की ‘गोपनीय’ कार्यप्रणाली को अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई आवश्यक समझी गई।
इस निर्णय के जरिए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विभाग में नियमों की अनदेखी, लापरवाही और मनमानी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग, पारदर्शी और जवाबदेह रहने के निर्देश दिए गए हैं।
घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और अन्य थानों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

No comments:
Post a Comment